10 अगस्त, 2015

मतदान के पहले


हैं जुझारू कर्मठ
दिन  रात जुटे  प्रचार में
लम्बी लिस्ट वादों की लिए
जूझ रहे विजय के लिए
पार्षद पद पाने के लिए
सदावर्त जगह जगह खोले
निमंत्रण खाने का देते  
नमक अपना खिला रहे है
मतदाता को पटाने को
जेब अभी  खाली होगी
आगे पांचो ऊँगली घी में होंगी  
यही मन में बसा हुआ है
वादे कसमें जता रहे हैं
सत्य निष्ठ हैं बता रहे हैं 
प्रचार अभी सब पर हावी
पर जनता जान गई है
नेताओं को पहचान गई है
कोई कितने भी वादे  करे
पारदर्शिता का दम भरे
उन्हें  अपना पेट भरना है
जनता जहां थी वहीं रहेगी
मर मर कर जीती रहेगी
कोई भी सत्ता में आए
रही सदा और रहेगी आगे भी
जनता की झोली खाली
यूं ही छली जायेगी
आम जनता बेचारी |

07 अगस्त, 2015

रंग बेरंग


रंग भरा जीवन सुहाना
हरा भरा संगीत पुराना
जाने कब बेरंग हो गया
स्वर बेस्वर हो गया
मन में मलाल रहा
कारण जो छिपा हुआ था
अदृश्य ही रहा
ऐसा क्या घटित हुआ
उफान आया
छोटी सी तलैया में
ना ही कभी भ्रम पाला
ना दी तरजीह किसी शक को
दूरियां बढ़ती गईं
खाई और गहरी हुई
उलझने वहीं रहीं
द्रुत गति से बढ़ने लगीं
सारे रंग धूमिल हुए
जाने कहाँ खो गए
रह गया जीवन आधा अधूरा
 बेरंग बेजान सा
खोज न उसकी हो पाई
समय की भी  दी दुहाई
हाथ से फिसल गया
बापिस लौट नहीं पाया
 रंग भरे जीवन का साया |

05 अगस्त, 2015

अति अधिक ही हो गई

अति अधिक ही हो गई
वर्षा थम न पाई  
लहलहाते पौधे बेचारे
मार उसकी सह न पाए |
झुकने लगे जमीन छूने को
सो गए गहन निन्द्रा  में
कभी न उठने के लिए
मिट्टी में मिलने के लिए |
दी विचारों को हवा
उड़ान भरी विचारों ने
कोई तो साम्य देख पाए  
पौधे और मानव में |
क्षण भर का जीवन दौनों का
समस्त कार्यों के लिए
पूरे हों या अधूरे रहें
है निर्भर वातावरण पर |
अनुकूल या विपरीत
सभी कार्य निर्धारित होते  
प्रारब्ध से संचालित होते
सुख दुःख के झूले में झूलते |
डोर उनकी प्रभु के हाथों में
वही नियंता उनका
अच्छा हो या बुरा कार्य
कोई नहीं रुकता |
आशा