28 मई, 2015

फ़साने कल के



जागती आँखों के आगे से
गुजरे बीते कल के फ़साने
एक के बाद एक
ठेस लगी मन को |
वह आहत हुआ
 चोटिल हुआ
आज तक भूल न पाया
गुजरे हुए कल  को|
जाने कैसे दबी आग से 
चिंगारी उठी
हवा ने उसको बहकाया
आग में परिवर्तित हुई |
मन धूं धूं कर जलने लगा
ठंडी बयार के एक झोंके ने
मलहम का काम किया
अग्नि को ठंडा किया |
समय तो लगा
पर मन की पीड़ा को शांत किया
धीरे धीरे सहज हुई
कटुता से मुख मोड़ा |
फिर भी मन के किसी कौने में
बीते कल ने पैर पसारे
फ़लसफ़े मन से न गए
कहीं दुबक कर रह गए |
अनुभव इतने कटु हों क्यूं
जो सुख चैन मन का हरें
रिश्तों में घुली कड़वाहट
बार बार आक्रामक हो  |
आशा

26 मई, 2015

विविध रूप धरा के


 dharatee rang bharee के लिए चित्र परिणाम

अदभुद है यह  धरा
जिस विधि उसे निहारें
नयी सी लगे
मन चकित करे |
प्रातः दुपहर संध्या बीते
फिर साम्ऱाज्य अन्धकार का होता
यही क्रम चलता रहता
परिवर्तन कभी न होता |
सागर नदियाँ पर्वत माला
मरू भूमि भरी सिक्ता कण से
कही धरा पर हरियाली है
दलदल की भी कमीं नहीं |
सागर में अथाह जल खारा
 प्यास तक बुझा न पाता
है  अनगिनत जीवों की शरणस्थली
अमूल्य संपदा छिपी यहाँ  |
नदियाँ मीठा जल लातीं
जब सागर से मिलतीं
बहुत कुछ बहा कर ले जातीं
हरेभरे मैदान धरा का रूप निखारते |
दीखती शांत बहुत पर
 क्रोधित भी हो जाती जब तब
भूकम्प  भूस्खलन अति वृष्टि
हैं वक्र दृष्टि की देंन  उसकी |
अधिक क्रोध जब सह न पाती
ज्वालामुखी कहीं  हो जाती
आग उगलती लावा बहता
जब क्रोध से उबरती |
है आखिर वह भी जननी
माता सी स्वभाव में
कभी नरम तो कभी गरम
फिर भी अपनी गरिमा रखती |
है वह बहुआयामी
चाहे जब रूप बदलतीं
सृष्टि की जन्म दात्री
किसी से न हारती |
आशा






24 मई, 2015

अभिव्यक्ति


अभिव्यक्ति का अर्थ के लिए चित्र परिणाम
भावों की अभिव्यक्तिजब
सहज सरल शब्दों में हो
आकृष्ट सभी को करती 
कविता में जान फूंकती |
हो रसमयी भाव पूर्ण
सुन्दर आवरण में लिपटी हो
गीत रूप में प्रस्तुत हो
आशा यही की जाती |
अभिव्यक्ति कैसी रही
 किसी ने नहीं सोचा
 बस अर्थ निकल जाए
उसी पर ध्यान दिया|
है वह कविता का मुख्य अंग
नया अंदाज सम्प्रेषण का
जीवंत उसे करता
उसे नवीन  स्थान दिलाता|
 भावपूर्ण अभिव्यक्ति
कविता में प्राण फूंकती है
यदि बिम्बों का सहारा मिले
सोने में सुहागा लगती है |
आशा