23 अगस्त, 2014

चर्चा आम हो गई





बीते कल और आज में
है अंतर स्पष्ट
पहले दबी ढकी बातें थीं
यहाँ वहां निगाहें थी
तब भी राज
 कभी ना खुलते
सदा दबे ही रह जाते थे
जीवन के साथ
चले जाते थे
अब सब नजर आते हैं
सीमाएं लांघ जाते हैं
अब सुरा सुन्दरी की चर्चा 
आम हो गई 
पहले दबी ढकी थी 
अब सरेआम   हो गयी
हया का पर्दा उठा 
बेहयाई रोज की 
बात हो गई
अब राज कोई न रहा 
चर्चा आम हो गई |
आशा

20 अगस्त, 2014

ग्रंथि मन की


दिए गए आशीष 
कितने सार्थक आज 
एक बच्चा पल न पाता 
झूलाघर को सोंपा जाता 
क्या संस्कार पाएगा
सोचने को बाध्य करता |
कितना अकारथ है  कहना 
दूधो नहाओ पूतो फलो
एक आँख  किसकी
बेटी बिन घर अधूरा
बेटा वंश बेल बढ़ाएगा |
सभी आकंठ लिप्त
धन संचय  की होड़ में
पीछे रहना नहीं चाहते 
आधुनिकता की दौड़ में
 यहाँ ममता का क्या काम |
 भाषण नारी उत्थान के
नारी जागरण की बातें 
पर घर में सम्मान कितना
 महिलाएं ही जानती हैं
खुद को पहचानती हैं ||
आए दिन की तानेबाजी 
घर में दर्जा  दासी सा
वे रोज झेलती रहतीं
नियति से करके समझौता 
उफ तक नहीं करतीं |
आशीषों का अर्थ खोजती 
मन में ग्रंथि बना बैठी 
नया महमान यदि आया
क्या न्याय उसे मिल पाएगा 
वह कैसे न्याय करेगी |
दौनों में से किसे चुनेगी 
नौकरी  या माँ की ममता
पहले ही मंहगाई है 
घर में बहुत तंगाई है
यदि दौनों को एक साथ  चुना
 झूला घर आबाद होगा
 दौनों के संग न्याय न होगा|
आशा













19 अगस्त, 2014

बेटा ही क्यूं





 वर कैसा हो
बेटी विवाह योग्य
जान न पाया |

दुखी बिटिया
जीना दूभर हुआ
आंसू बहते |


सुलगी देह
दहकते अंगारे
देख न पाया |


बेटी दीखती
धधकती ज्वाला में
सह न पाया |


क्यूं चाहत है
बेटे की बेटी बिना
सोच न पाया |


आशा

17 अगस्त, 2014

जन्माष्टमी पर्व पर :-








कन्हिया आया
गोकुल गलियों में  
ले ग्वाल बाल |
धूम मचाई
दधि माखन खायो
मटकी फोड़ी | 

रूठी राधिका
बंसी की धुन सुन
धावत आई |
है नटखट
बरजोरी करत
राधिका संग |
गोकुल छोड़ा
वध कंस का किया
सभी संतुष्ट |

नीर बहाते
रह गए अधूरे 
गोप गोपियाँ |

उद्धव हारे 
समझा न सके वे
विरही मन |

 
आशा

15 अगस्त, 2014

पीड़ा

जीवन के अहम् मोड़ पर 
लिए मन में दुविधाएंअनेक 
सौन्दर्य प्रेम में पूरी  डूबी
सूरत सीरत खोज रही |
एक विचार एक कल्पना
 जिससे बाहर ना आ पाती
डूबती उतराती उसी में
कल्पना की मूरत खोजती |
उसका वर कैसा हो 
किसी ने जानना न चाहा 
पैसा प्रधान समाज ने 
उसे पहचानना नहीं चाहा |
कहने को उत्थान हुआ 
नारी  का महत्त्व बढ़ गया 
पर इतने अहम मुद्दे पर 
उससे पूछा तक न गया  |
विवाह उसे करना था 
निर्णय लिया परिवार ने 
सारे अरमान जल गए 
हवनकुंड की अग्नि में |
नया घर नया परिवेश 
धनधान्य की कमीं न थी 
पर वर ऐसा न पाया 
जिसकी कल्पना की थी |
भारत में जन्मीं थी 
संस्कारों से बंधी थी 
धीरे धीरे  रच बस गई 
ससुराल के संसार में |
कभी कभी मन में 
एक हूक सी उठती 
प्रश्न सन्मुख होता 
क्या यही कल्पना थी |
अब मन ने नई उड़ान भरी 
हुई व्यस्त सृजन करने में 
खोजती सौन्दर्य अपने कृतित्व में 
हुई सम्पूर्ण खुद ही में |
आशा







13 अगस्त, 2014

राष्ट्रीय पर्व(हाईकू )




अब 24 घंटे लहरायेगा तिरंगा



हुए स्वतंत्र
मन वचन कर्म
आज के दिन |

राष्ट्रीय पर्व
है पंद्रह अगस्त
मन प्रफुल्ल |


स्वागत गीत
लय मधुर धुन
आज के दिन |


उमंग भरा 
है यह महोत्सव
सब के लिए |


राष्ट्रीय पर्व
खुश जन मानस
अनोखा पर्व |

झंडा तिरंगा
है शान हमारा
आसमाँ छूता |

बालक वृन्द
भरे हैं उत्साह से
आज के दिन |

नहीं अकेली
संग सखी सहेली
पतंग उड़ी |

रंग बिरंगी
आसमाँ में पतंग
अनूठी लगी |

आशा

11 अगस्त, 2014

बंधन

बंधन ऐसा 
अटूट होता  जाता 
जब प्यार हो |
भूखा है मन 
तरसता पाने को 
नव जीवन |
मिले चाहत
 है यत्न आवश्यक 
हारना नहीं |
राह दुर्गम 
पहुँचना कठिन 
कर प्रयत्न |
रुकना नहीं
आगे बढ़ते जाना
हारना नहीं |

कच्चा है धागा
पर ग्रंथि अपूर्व
बहना ने दी |

उसकी दुआ
राखी मीठी मिठाई
भाई ने पाई |



आशा