14 दिसंबर, 2012

परिंदा

बेबस  सा परकटा परिंदा
पिंजरे से बाहर झांकता
बारम्बार किसी को पुकारता
उड़ने को बेकरार लगा |
पर कोई ध्यान नहीं देता
यही सोच कर रह जाता
शायद आदत है  उसकी ऐसी
हर बात बार बार रटने की |
कई बार पिंजरा खुला
बाहर भी निकला पर
मन न हुआ स्वतंत्र होने का
खुले आकाश मैं उड़ने का |
मनोबल उसका कहीं खो गया
या पिंजरे से मोह हो गया
अंतिम क्षण तक वहीं रहा
नई राह न खोजी उसने |
क्या कारण था इसके पीछे ?
समझ न पाया कोई उसे
बंधन न था समर्पण था
प्यार भरा निवेदन था
कुछ वादे  उसे निभाने थे
जो उसके साथ न जाने थे |


11 दिसंबर, 2012

सह न पाई

देख बदहाली उसकी ,मन को लागी  ठेस |
प्यारा था पहले कितना ,लोक लुभावन वेश ||

साथ समय के बदल गया ,रूप रंग वह तेज |
शरीर ढांचा रह गया ,चेहरा हुआ निस्तेज ||

-
सह रही झूमाझटकी ,व अपशब्दों के वार |
कटुता मन में विष भरे ,कोई नहीं उदार ||

नाते रिश्ते भूल चली ,मूढ़ मती सी होय  |
भूल गयी अपनी क्षमता ,रही अपाहिज होय ||

चुटकी भर सिन्दूर का ,मर्म न जाने कोय |
चिंता से तन मन जला बचा न पाया कोय ||

आसमान तक धुआ उठा ,रोक न पाया कोय |
ऊंची लपटें आग की ,देखत ही भय होय ||

भीड़ जो पहले उमढ़ी,कमतर होती जाए |
कौन पड़े चक्कर में ,निश्प्रह होती जाए ||

सास ससुर देवर बढ़े  ,चढे पुलिस की बेन |
फूट फूट कर रो रहे बच्चे बड़े बेचैन  ||

हुआ भयंकर हादसा ,कर जाता बेचैन |
अमानवीयता इतनी  ,क्या समाज की देन ||

आशा 
                                                            





10 दिसंबर, 2012

चित्र मन भाए

यहीं कहीं मेरा घर होता 
सब  से सुन्दर मंजर होता 
कुनकुनी धुप का मजा उठाती 
अपनी सर्दी दूर भगाती |


08 दिसंबर, 2012

लिखने को बेकरार


-
लिखने को बेकरार 
लेखनी रुक न पाएगी
पुरवैया के झोंकों सी 
बढती जाएगी
सर्द हवा के झोंकों का 
अहसास कराएगी
जब कभी गर्मीं होगी 
प्रभाव तो होगा
मौसम के परिवर्तन की 
अनुभूति भी होगी
बारिश की बूंदाबांदी 
 कभी भूल न पाएगी
वे सारे अनुभव 
उन बूंदों के स्पर्श को 
सब तक पहुंचाएगी |
यहाँ वहाँ जो हो रहा
 छुंअन उसकी महसूस  होगी 
प्रलोभन भी होगा
पर वह बिकाऊ नहीं है
  बिक न पाएगी |
अपने निष्पक्ष विचारों का
 बोध कराएगी
यही है धर्म  उसका
 जिस पर है गर्व उसे
वह है स्वतंत्र 
अपना धर्म निभाएगी |

आशा  

06 दिसंबर, 2012

कदम बढाए साथ साथ

https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEidnVrsjs0IfAe8C4NNtMx3k9pObiLI1boEKKw7xcC6V1BhFtgMI1ial_xnfPJvMJYEzsZwvd23bfsjEEml6tFqI4eHBec1Vi861M_lT13SezqUH6NGk71lpSnBjNmRE8Iw2U0dm53Wk2E/s1600/ks7psv8rj6qygga1.D.0.s.JPG
कदम बढाए साथ साथ 
आसमान में जीवन के 
हैं प्रसन्न  वर्तमान मैं
कल की किस को खबर  |


रंग बदलती वादियाँ ,
कही. छू जाती हैं मन को
ले जाती अपने साथ
मद मस्त मलय को |
             आशा


03 दिसंबर, 2012

प्रभाव परिवर्तन का


अकारण कोई नहीं अपनाता
मन शंकाओं से भरता जाता
यह  परिवर्तन हुआ कैसे
छोर नजर नहीं आता
फिर भी परेशान नहीं हूँ
खोजना चाहती हूँ उसे
जो है असली कारक और कारण
इस होते परिवर्तन का
क्या देखा उसने ऐसा
जो खिचा चला आया
बिना जाने अपनापन  जताया
कहीं से रिश्ता भी खोज लाया
वह कितना सही कितना गलत
यह तो नहीं मालूम
पर लगता कोई गहरा छिपा राज
अचानक प्रेम उमढने में
कहीं कोई धोखा तो नहीं
जो छल करे मेरे अनजाने में
मेरी ममता  से भरे जीवन में  
मुझे  कोई भी परिवर्तन
रास  नहीं आता 
समाधान  मन की शंका का 
हो नहीं पाता|
आशा