09 फ़रवरी, 2018

वैलेंटाइन डे ?

बार बार  हजार बार 
सोचती रह जाती हूँ 
किसीआयोजन के लिए 
कोई दिन ही निर्धारित क्यों 
है उदाहरण  वैलेंटाइन डे का 
क्या प्रेम के इजहार के लिए भी 
दिन निर्धारण है जरूरी  ?
इसके लिए पहले या बाद में 
अपना विचार बताना
 गलत है क्या
देने के लिए लाल गुलाब ही क्यों?
कोई दूसरा नहीं  क्यों  ?
यदि ना मिल पाए तो क्या 
रह जाए प्यार अधूरा ?
प्यार के प्रदर्शन के लिए 
मोहताज होना  विशिष्ट दिन के लिए
क्या गलत नहीं ?
न जाने क्या आकर्षण है 
बाह्य प्रथाओं को अपनाने में 
और अनुगमन करने में
सारी सीमाएं तोड़ देने में |
आशा


08 फ़रवरी, 2018

फूल गुलाब का

                                                      उसने ढूंडा फूल गुलाब का 
  पुष्प तो मिला पर लाल नहीं     
सोचा लाल ही क्यूँ  ?



हैं इतने सारे पर गुलाब नहीं 
जो मिले वही सही 
पुष्प गुच्छ में एक भी लाल न था 
शायद लोगों में पहले सा 
प्यार अब न रहा | 
आशा