24 सितंबर, 2016

ग्राम



ग्राम छोटा सा
जीवंत लोग वहां
मस्ती में जीते |

चौपाल पर
शाम ढले आजाते
भजन गाते |

नाचना गाना
ढोल की थाप पर
रोजाना होता |


कच्चा टापरा
द्वार पर खटिया
खेलते बच्चे |

पीपल तले
ठंडी ठंडी छाँव में
राहत मिले |


आम की पाल
खुलेगी आज अभी
ग्राहक आए |

कुए का पानी
गौरी भरने चली
ले कर घड़ा |

गांधी चरखा
सूत कातती बाला
व्यस्त कार्य में |

काम ही काम
नहीं कोई आराम
यही जीवन |


आशा

22 सितंबर, 2016

उर्मियाँ


Image result for उगता सूरज
लगता है मुझे  मनमोहक
घंटों सागर तट पर बैठना
अंतहीन सागर को निहारना
तरंगों के संग बह जाना |
उत्तंग तरंगें नीली नीली
उठती गिरतीं आगे बढ़तीं
आपस में टकरातीं
चाहे जब विलीन हो जातीं |
प्रातः झलक बाल अरुण की
रश्मियों के साथ दीखती
कभी अरुण को बाहों में भरतीं  
चाहे जब उर्मियों से खेलतीं |
उनका बादलों में छिपना निकलना
छोटी बड़ी लहरों से उलझना
दृश्य मनोहारी होता
मन तरंगित कर जाता |
स्वर्णिम दृश्य ऐसा होता
समूचा मुझे सराबोर   करता
मन उर्मियों सा होता तरंगित
भावविभोर हो बहना चाहता |
अब उठने का मन न होता
ठंडी रेत पर बैठ वहीं 
दृश्य मन में उतारती
स्वप्नों का किला बनाती|
तभी एक लहर अचानक
मुझे भिगो कर चली गई
झाड़ी रेत  भीगे तन से
ठोस धरातल पर पैर टिके|
पीछे लौटी जाने को घर
 सागर तट का मोह  छोड़
बाल अरुण  सुनहरी धूप
 उर्मियों की   लुका छिपी
और स्वप्नों से मुंह मोड़ कर |
आशा










20 सितंबर, 2016

जुल्फें


जुल्फें तेरी  के लिए चित्र परिणाम
जुल्फें हैं तेरी
काले बदरवा सी
मन में बसीं |

चंचल बाला
बालों में है गजरा
मोहक चाल |

लम्बी सी  चोटी
सर्पिणी सी हिलती
मन मोहती |

कुंतल केश 
बांध न पाए  तुझे 
हुआ ऐसा क्यूं |

जुल्फों का साया 
थकान मिटा गया 
जगाया प्यार |

आशा


18 सितंबर, 2016

मैं हूँ हिन्दुस्तानी


 Related image

थे बाबूजी बुन्देल खंड के
अम्मा राजस्थान की
जन्मी मैं बुंदेलखंड में
पर मालवा न छूटा कभी
बोलते समझते थे सब
 अपनी अपनी  भाषा
 मैंने सुनी मालवी  ,मराठी
बुन्देलखंडी ,राजस्थानी
अपने बचपन से आज  तक
पर बोली सदा हिन्दी  बोली
इसी लिए हूँ  हिन्दुस्तानी   
स्कूल में आंग्ल भाषा प्रमुख
हिन्दी दूसरे  स्थान पर थी
संस्कृत कभी पढ़ न पाई   
बहुत ही कठिन लगती थी
पर अब भी सोच नहीं पाती  
त्रिशंकू हो कर रह गई  
आ न पाई परिपक्वता
लिखने और पढ़ने में  
 किसी भी भाषा को
अपने में समाहित करने में  |
आशा