04 फ़रवरी, 2016

पत्थर नीव के

दृढ इरादे की चमक 
जब भी देखी हैआनन् पर
मस्तक श्रद्धा से झुकने लगता है 
अनुकरण का मन होता है 
लगन विश्वास और इच्छा शक्ति 
होती हैं अनमोल 
कुछ लोग ही जानते हैं
इनकी महिमा से हैं परिचित 
रह कर अडिग इन पर 
लम्बी  दूरियां नापते हैं
कठिनाई होती है क्या
ध्यान नहीं  देते 
लक्ष्य तक पहुँचते ही 
भाल गर्व से होता उन्नत
तभी महत्त्व है  इनका
सफलता यूं ही नहीं मिलती
दृढ संकल्प और आत्मबल
होते निहित इसमें
करती इमारत बुलंद
मजबूती नीव  की
ये हैं नीव के पत्थर
आवश्यक सफलता के लिए
जीवन में आई कठिनाइयों से
उभर पाने के लिए |
आशा

02 फ़रवरी, 2016

कोहरा


SHISHIR RITU के लिए चित्र परिणाम
चहु और कुहासा छाया
सर्दी ने कहर ढाया
हाथों को हाथ नहीं सूझता
प्रकृति ने जाल बिछाया 

धुंद की चपेट में वादियाँ
श्वेत चादर से ढकी वादियाँ
शिशिर का संकेत देती वादियाँ
मौसम की रंगीनियाँ सिमटी यहाँ
सैलानी यहाँ वहां नजर आते
बर्फबारी का आनंद उठाते
स्लेज गाड़ी पर फिसलते
बर्फ के खेलों का आनंद लेते
जब कोहरे की चादर बिछ जाती
कुछ भी दिखाई नहीं देता
मन  पर नियंत्रण रख कर
 अपने पड़ाव तकआते
चाय कॉफी में खुद को डुबोकर
रजाई में दुबक कर
अपने को  गर्माते
मौसम का आनंद लेते
कोहरे से भय न खाते |
आशा