09 जनवरी, 2016

शिक्षक से

माँ हमारी प्रथम गुरू 
उनके बाद आप ही हो 
जिसने वादा निभाया 
हमें इस मुकाम तक पहुचाया 
आज हम जो भी हैं 
आपके कारण बने हैं 
तभी तो दिल से ऋणी हैं 
ऋण कैसे चुकाएं 
नहीं जानते पर आपके 
पद चिन्हों पर चलते 
आपका उपकार मानते |
आशा