24 अगस्त, 2016

जन्माष्टमी -हाईकू

  मथुरा जी में 
जन्म लिया कान्हा ने
कारागार में |

आधी रात में 
स्वतः खुले कपाट 
कान्हा के लिए |

नन्हें कान्हा को 
वासुदेव ले चले 
गोकुल धाम |

हो गईं धन्य 
पा कर कन्हैया को 
माता यशोदा |


 मटकी फोड़ी
दूध दही खा कर 
की बाल लीला |

बंसी बजाई 
गोपियों को रिझाया 
भोले कान्हा ने |

मंगल गाओ
जन्म लिया कान्हा ने
है जन्माष्टमी |

आशा







कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Your reply here: