03 अप्रैल, 2016

नादान भ्रमर

 
phool aur bhavra के लिए चित्र परिणाम
मंद मंद बहती पवन 
अटखेलियाँ करती 
फूलों से लदी  डालियों से 
डालियाँ झूमती 
झुक झ्य्क जातीं 
कलियाँ चटकटीं 
खिलते सुमन 
सुरभि का प्रसार 
जब भी होता 
भ्रमर हो मस्त 
वहां खिचे चले आते 
गुंजन करते
 अपनी सुध बुध खो 
गुंजन भवरों का 
पुष्पों का मन मोहता 
बांधना चाहते उन्हें 
अपने आलिंगन में 
घुमंतू भ्रमर 
एक जगह न रुकते  
आगे जाना चाहते 
पर बंधन 
इतना प्रगाढ़ होता 
मुक्त न हो पाते 
अपनी नादानी पर
 झल्ला कर रह जाते |
आशा
 



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Your reply here: