13 फ़रवरी, 2016

आजाद कलम

आजाद कलम
 उन्नत  विचार 
मन में लिए विश्वास 
पैर धरातल पर पड़े 
जीवन में आया निखार 
भाव मन के स्पष्ट हुए 
छलकपट से दूर हुए
स्वतंत्रता के पुरोधा 
बन्धनों से मुक्त हुए 
सत्य सत्य ही होता है 
बदल नहीं सकता
 तथ्य परख लेखन से 
फिर परहेज क्यूं ?
परिणाम चाहे जो भी हो 
अंजाम से भय क्यूं 
झूट के पांव नहीं होते 
फिर उस पर आश्रित क्यूं ?
जब सत्य उजागर होता है 
मन का कलुष धोता है 
फिर जो भी लिखा जाता है 
सदियों तक उसे 
 याद किया जाता है 
लेखन किसी दबाव  में 
जिसने भी किया 
कलम बेच डाली 
चंद सिक्कों  के लिए 
कुछ भी हाथ नहीं आया 
आत्मग्लानि केसिवाय 
अशांति के शिकंजे में 
खुद को फंसा पाया |

आशा





कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Your reply here: