27 नवंबर, 2015

रोटी बेटी

 rotii के लिए चित्र परिणाम

रोटी ताती चाहिए ,ठंडी नहीं सुहाय |
नखरे क्यूं  करता भला ,बात समझ ना आय ||

बात समझ ना आय ,अरे तू कैसा मूरख |
खाले अब चुपचाप ,उतारी है क्यूं सूरत ||

सच्चाई को मान ,रोटी  होती है रोटी 
क्यूं पीछे है पडा ,चाहिए ताती रोटी ||

रोटी मीठी ही लगे ,चाहे जब लो खाय |
प्यार से पाया टुकड़ा ,मन को सदा सुहाय ||


प्रेम भाव मन में बसा ,झुटला सका न कोय |
दूरी दिखती जब इससे ,यही दिखावा होय ||

जब से बेटी के कदम पड़े , घर में आई बहार |
देखी जब उसकी अदाएं ,मन में रहा न खार ||




आशा

 |

24 नवंबर, 2015

अंतर कल व आज में

कलम के लिए चित्र परिणाम
एक वह भी लेखनी थी
था वजन जिस में इतना 
लिखा हुआ मिटता न था
लाग लपेट न थी जिसमें
वह बिकाऊ कभी न थी
किसी का दबाव नहीं सहती
थी स्वतंत्र सत्य लेखन को
अटल सदा रहती थी
एक लेखनी यह है
बिना दबाव चलती नहीं
यदि धन का लालच हो साथ
कुछ भी लिखने से
हिचकती नहीं
अंजाम कोई भी हो
इसकी तनिक चिंता नहीं
यही तो है अंतर
कल व आज के सोचा का
कल था सत्य प्रधान
आज सब कुछ चलता है 

पहले भी स्याही का 
रंग स्याह हुआ करता था 
आज भी बदला नहीं है 
फिर यह परिवर्तन क्यूं 
आधुनिकता का है प्रभाव 
या कलियुग का प्रादुर्भाव
क्या नियति उसकी यही है 
या सोच हो गया भिन्न |

आशा

22 नवंबर, 2015

मुक्तक

तारे  आसमान में के लिए चित्र परिणाम
 टिमटिमाते तारे देखे खुले आसमान में
देख उन्हें दीपक जलाए मानव ने जहान में
सृष्टि के कण कण में छिपे कई सन्देश
हम शिक्षा लेते उन्हीं से जीते नहीं अनुमान में |


मौसम बीता गरमीं गई 
ठंडा दिन और रात हुई 
मिन्नतें हजार करते रहे 
गर्म मिजाज़ी कम न हुई |

मुक्त आकाश में उड़ती हुई 
स्वतंत्रता की  ध्योतक वही 
चिड़िया जैसा उड़ना चाहूँ 
रहा मेरा अरमान यही |


आशा