20 नवंबर, 2015

सुख चैन



biij boyaa prem kaa के लिए चित्र परिणाम
पहले भटके दर दर
सुख चैन की तलाश में
थी अनगिनत बाधाएं
उन पलों की आस में
पर एक मार्ग खोज लिया
था कठिन  फिर भी
सुकून से भरते गए
जब आए उसकी शरण
विश्वास का संबल लिए  
प्रेम का एक बीज लगाया
जल से सिंचित उसे  किया
जब नन्हां सा अंकुर फूटा
फल पाने को बेचैन हुआ
यही अस्थिरता मन की  
मार्ग से भटकाने लगी
सुख  तिरोहित हो गया
बेचैनी का सामना हुआ
पर फल की आशा में
चंचल मन वही अटका 
जब तक फल ना मिला
उसका डेरा वहीं रहा
कुछ सुख का अनुभव हुआ
 स्थिरता आई मन में
बचैनी से किनारा किया  
उसकी तलाश पूरी हुई
दौनों पूरे तो  मिल न सके 
पर राहत का अनुभव हुआ |
आशा

18 नवंबर, 2015

कश्ती कागज़ की


 


आधी अधूरी जिन्दगी
कागज़ की कश्ती सी
बहती जाती डगमगाती
वार लहर का सह न पाती
हिचकोले खाती
असंतुलन से नजरें मिलाती
धीरे धीरे गलने लगती
है नश्वर वह जान जाती
पर जल से सम्बन्धबना पाती
समय ने भी सिखाना चाहा
साथ चलो बढ़ते जाओगे
पर बात समझ से थी परे
उस पर अमल न कर पाई
कागज  की कश्ती डूब गई
 वह तो  यह भी न कर पाई  
अपने आपमें उलझी रही
समय से सीख न ले पाई
अब बहुत देर हो चुकी है
किसी के सुझाव मानने को
अपनी त्रुटियाँ जानने को
विचारों को मूर्त रूप देने को
जीवन की शाम  उतर आई है
और इंतज़ार बाक़ी है
मुकाम तक पहुँचने को |
आशा
  

16 नवंबर, 2015

यादें भूल न पाई


तुम स्नेह भूले तो क्या 
एक दीप जलाया मैंने 
प्यार भारी सौगात का 
झाड़ा पोंछा कलुष मन का 
कोई भ्रम न पलने दिया 
मान का मनुहार का 
फिर किया स्वागत हृदय से
आने वाले पर्व का 
नेह से थाली सजाई 
हिलमिल सबने दूज मनाई 
पर एक कसक मन में रही 
तुम्हारी यादें भूल न पाई
हर वर्ष दिवाली आती है 
बीते कल में ले जाती है 
बचपन में जो आनंद था त्यौहार का 
जब मान  मनुहार हुआ करते थे
मां बीच बचाव करती थी
वे लम्हे मैं भूल न पाती 
मन उदास हो जाता है 
क्या यही रीत है  दुनिया की 
सोचती रह जाती हूँ |
आशा