22 सितंबर, 2014

तितली









  • तितली कितनी सुन्दर:-


    रूप चुराया
    पुष्पों की रंगीनी से
    ओरी तितली
    उड़ना सीख लिया
    उड़ते परिंदों से |


    प्यार जताना 
    कब किससे सीखा 
    नहीं बताया 
    है भौंरे की सलाह 
    या रंग आसमाँ का |

    लगती प्यारी
    यहाँ वहां उड़ती
    पुष्प चूमती
    आत्मसात करती 
    अनुपम लगती |



    आशा

    कोई टिप्पणी नहीं:

    एक टिप्पणी भेजें

    Your reply here: