13 अप्रैल, 2011

पहला प्यार


होती है प्रीत वह भावना
जो कभी समाप्त नहीं होती
कोमल भावनाओं का संचार
होता जाता अंतर मन में |
दिन दिन नहीं रहता
रात रात नहीं लगती
मन करता रमण उसी में |
प्यार है ऐसा जज्बा
जिसे भुलाया नहीं जाता
आकर्षण और समर्पण
होते
निहित इस में |
भूल
नहीं पाता कोई इसे
रहता अहसास इसका
जिंदगी के
आख़िरी
क्षण तक |
आवश्यक नहीं वह मिल पाये
जब अन्य किसी से नाता जुड़ जाये
उसकी निकटता पा कुछ तो मन बदलता है
पर यह प्यार नहीं समझौता है |
जो मिला नहीं उसकी यादें
धुँधली सी होने लगती हैं
पर उन यादों की ऊष्मा
एकांत क्षणों में, स्वप्नों में
बारम्बार सताती है
मन में दबी चिंगारी
ज्वाला बन जाती है |
प्यार पहला ही होता सच्चा
दूसरा मात्र समझौता है|
वह प्यार क्या
जिसकी याद नहीं आये
होता बहुत भाग्य शाली
जो उस तक पहुँच पाये |

आशा



16 टिप्‍पणियां:

  1. बिलकुल सच्ची और सही बात ! सोलह आने सही ! सुन्दर रचना ! बधाई एवं शुभकामनायें !

    जवाब देंहटाएं
  2. पंक्तियाँ अंतर्मन को छूती हैं। एक अनकही सच्चाई झलकती है। विज्ञान की पृष्ठभूमि से होते हुए भी हिंदी साहित्य के प्रति आपका अगाध प्रेम वन्दनीय एवं सराहनीय है।

    जवाब देंहटाएं
  3. प्यार पहला ही होता सच्चा
    दूसरा मात्र समझौता है|
    बहुत खूब!
    बिल्कुल सच है। मन के भावों की उत्तम अभिव्यक्ति।

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. धन्यवाद टिप्पणी के लिए





























      धन्यवाद टिप्पणी के लिए |













      \
      \

      हटाएं
  4. आकर्षण और समर्पण
    होते निहित इस में |
    भूल नहीं पाता कोई इसे
    रहता अहसास इसका
    जिंदगी के
    आख़िरी क्षण तक |
    आवश्यक नहीं वह मिल पाये
    जब अन्य किसी से नाता जुड़ जाये
    उसकी निकटता पा कुछ तो मन बदलता है
    पर यह प्यार नहीं समझौता है |
    जो मिला नहीं उसकी यादें
    धुँधली सी होने लगती हैं
    पर उन यादों की ऊष्मा
    एकांत क्षणों में, स्वप्नों में
    बारम्बार सताती है
    मन में दबी चिंगारी
    ज्वाला बन जाती है

    bahut acchi bat kahi Aasha ji aapne...par mera yah man na hai ki pyar to ehsas hai...pahla aur dusra aur teesra kuchh bhi nahi hota...sabse uttam pyaar hota hai jab aap khud se pyar karte hain...khud ko sanwarne ki koshish mein ham aone liye aaina dhoondhte hain aur uss aaine ko hi pyar ka naam dete hain...ab ye to pata nahin ki pahla aaina sahi hoga ya dusra ya teesra ....yah to khud ko sawarne ki prakriya me ya khud hi khud ko talashne ki prakriya ka nateeza hota hai.

    जवाब देंहटाएं
  5. प्यार पहला ही होता सच्चा
    दूसरा मात्र समझौता है|
    वह प्यार क्या
    जिसकी याद नहीं आये
    होता बहुत भाग्य शाली
    जो उस तक पहुँच पाये |
    बिल्कुल सच है। मन के भावों की उत्तम अभिव्यक्ति।

    जवाब देंहटाएं
  6. बहुत सुन्दर प्रस्तुति ...वैसे ज़िंदगी समझौतों पर ही टिकी होती है ...प्यार के बाद भी समझौते तो होते ही हैं .

    जवाब देंहटाएं
  7. प्यार के बिना जीवन सूना है ,
    पर समाज समझोता करना ही सिखाता है |
    यही यथार्थ है |

    जवाब देंहटाएं
  8. प्यार पहला ही होता सच्चा
    दूसरा मात्र समझौता है....
    bahot achche.

    जवाब देंहटाएं
  9. बिल्कुल सच है। मन के भावों की उत्तम अभिव्यक्ति।

    जवाब देंहटाएं
  10. आदरणीय आशा दी ,
    शब्दश:सच है !
    पूर्णत: सहमत !
    सादर ....

    जवाब देंहटाएं
  11. kavita achhi
    par yadi yah sach hai ki pahala pyar hi sach hota hai to samjhauta karne wale use pyar kahkarto dhokha karte hain n
    JAI SHANKAR PRASAD

    जवाब देंहटाएं

Your reply here: